एक करोड़ पेड़, एक करोड़ उम्मीदें रू उत्तर मध्य रेलवे ने बनाया हरियाली का खास रिकॉर्ड
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 1,11,11,111 पौधे लगाने का महत्वपूर्ण पर्यावरणीय लक्ष्य हासिल किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सुबेदारगंज स्थित रेल गांव में प्रतीकात्मक रूप से 1,11,11,111वां पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने लीची, तुलसी और आम के पौधे रोपे।
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से शुरू हुई इस मुहिम के तहत उत्तर मध्य रेलवे के क्षेत्र में चालू वित्तीय वर्ष में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए तीनों मंडलों को सक्रिय योगदान देने के निर्देश दिए गए। अब तक प्रयागराज मंडल ने 43.44 लाख, झांसी मंडल ने 42.09 लाख और आगरा मंडल ने 25.58 लाख पौधे लगाए हैं।
अभियान के तहत अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, बांदा, मिर्जापुर और ग्वालियर सहित प्रमुख शहरों के 300 से अधिक रेलवे स्टेशनों और कॉलोनियों में एक ही दिन में 13 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। पौधरोपण के लिए रेलवे ने अनुपयोगी भूमि की पहचान करने के साथ ही ट्रैक किनारे जमा कबाड़ हटाकर तथा अतिक्रमण वाली भूमि को मुक्त कराकर उसका उपयोग किया। इस कार्य में स्थानीय एनजीओ और राज्य वन विभाग का भी सहयोग लिया गया।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधों से रेलवे परिसरों में हरियाली बढ़ने के साथ यात्रियों और रेलकर्मियों को स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण मिलेगा। उत्तर मध्य रेलवे ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करते हुए दो करोड़ पौधे लगाने के अंतिम लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई है।