एडेड 111 महाविद्यालयों में प्राचार्य पदों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या- 02/2022 के तहत विज्ञापित इन पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची साक्षात्कार के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर 2026 को कराया गया था। परीक्षा के उपरांत 26 सितंबर 2026 को अनंतिम उत्तरकुंजी (आंसर-की) जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त आपत्तियों के विषय विशेषज्ञों द्वारा निस्तारण एवं उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के उपरांत साक्षात्कार हेतु अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों का चयन परिणाम घोषित किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्नचमेेब.नच.हवअ.पद पर देख सकते हैं। घोषित परीक्षा परिणाम के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत पृथक से कोई भी प्रार्थना-पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक अभिलेख, कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र तथा निर्धारित प्रारूप पर शपथ-पत्र आयोग के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रमाण-पत्र अपलोड करने के उपरांत अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 से अपना साक्षात्कार-पत्र (इंटरव्यू कॉल लेटर) डाउनलोड कर सकेंगे। साक्षात्कार-पत्र डाउनलोड करने के विस्तृत दिशा-निर्देश, महत्वपूर्ण अनुदेश तथा शपथ-पत्र का प्रारूप आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।