डीएलएड के अलग - अलग सत्रों की बैक परीक्षा 12 से, शामिल होगे 1.10 लाख
प्रयागराज। डीएलएड के अलग - अलग सत्रों की बैक पेपर की परीक्षाएं 12 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक होगी, इस दौरान 1.10 लाख अभ्यर्थी बैक पेपर की परीक्षा में शामिल होगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के सचिव राजेन्द्र प्रताप ने आज बताया कि डीएलएड - 2021, 2022, 2023 और 2024 सत्र के द्वितीय और चतुर्थ सत्र की परीक्षाएं 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रदेश के 212 केन्द्रों पर और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रदेश के 105 केन्द्रों पर होगी। सचिव राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गयी है और जिलों में कापियां और प्रश्न पत्र पहुंच गये है, जिलों में परीक्षा कराने की जिम्मेदारी डायट प्राचार्य, डीआईओएस सहित अन्य अधिकारियों को सौपी गयी है।