भाजपा के स्नातक, शिक्षक मतदाताओं, पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित
इटावा। स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं एवं पन्ना प्रमुखों सहित पार्टी के संबंधित पदाधिकारियों की पोलिंग सेंटर 187, 187अ स्नातक, 111शिक्षक मतदेय स्थल रूरल इंटर कॉलेज महेवा पर पड़ने वाले मत 1884 स्नातक वोट, 184 शिक्षक वोट को 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले मतदान को लेकर बैठक महेवा रघुनाथ वाटिका पर संपन्न हुई। मुख्य रूप से गोपाल मोहन शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा व जिला संचालन समिति प्रमुख स्नातक ने पन्ना प्रमुखों को शत प्रतिशत परिणाम लाने के लिए कहा। बाद में भी इस बात की समीक्षा होगी कि पन्ना प्रमुखों की सूची से कितने वोट पड़े। उन्होंने ने कहा कि एक एक कार्यकर्ता की एक एक वोट से हर सूरत में संपर्क बनाकर मतदेय स्थल तक लाने की जिम्मेदारी है। जिला संचालन समिति स्नातक के प्रमुख गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की सक्रियता से संपर्क के द्वारा वोटो को डा मानवेंद्र सिंह का प्रथम नंबर पर अंकित नाम तथा इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी दो नंबर पर अंकित नाम के आगे पोलिंग पर उपलब्ध पेन से नाम के आगे खड़ी पाई बनाकर विजयी बनाए। उन्होंने पार्टी जनों को पूरी ताकत के साथ जुटने का आवाहन किया।पूर्व विधायक श्रीमती सावित्री कठेरिया स्नातक प्रभारी संयोजक शिक्षक अशोक चौबे, मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा, रवींद्र दुबे, दिनेश तिवारी, अरविंद ऋषिश्वर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी पन्ना प्रमुखों की मौजूदगी रही।
मीनाक्षी चौहान ने संचालन किया।