अचानक तबीयत बिगड़ने से मजदूर की मौत से परिवार में मचा कोहराम मृतक 20 साल से तिलक ईंट भट्ठा पर करता था मजदूरी
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सेगनपुट्ठा स्थित तिलक ईंट उद्योग में काम करने वाले एक मजदूर की अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन और मौजूद साथी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।अयाना थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी मनीष (50) पुत्र गेंदालाल पिछले करीब 20 वर्षों से तिलक ईंट भट्टा पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, काम के दौरान मनीष की अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिजन और भट्ठे पर मौजूद अन्य साथी आनन-फानन में सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मनीष की मौत से पत्नी राधा और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अपने पीछे पत्नी राधा, तीन पुत्र अनिल, अंकित और मोहित तथा एक पुत्री सोनी को छोड़ गए हैं। मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।