72 प्रधानाचार्य प्रशिक्षण दक्ष में हुए शामिल, मिला प्रमाण पत्र
प्रयागराज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) प्रयागराज में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के कार्य एवं दायित्व सम्बन्धी हस्तपुत्रिका ष्दक्षष् पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय चरण आज सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के 72 प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्यों ने विद्यालय में इस प्रशिक्षण में सीखी गई बातों का क्रियानयन करेंगे जिससे विद्यालय संचालन में आने वाली समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
उक्त प्रशिक्षण में मनोविज्ञानशाला द्वारा तैयार माड्यूल ष्मनप्रभाष् पर विस्तृत चर्चा हुई जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहे। मनोविज्ञान शाला के दो प्रवक्ताओं डॉ असित कुमार मौर्या तथा डॉ जोया परवीन ने उसकी विस्तृत जानकारी साझा की। उक्त प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर मोहम्मद रफीक, वीरभद्र प्रताप तथा डॉ. धनन्जय यादव द्वारा ष्दक्षष् के विभिन्न आयामों की चर्चा की गई। प्रशिक्षण सत्र की समाप्ती पर डायट प्रयागराज के प्राचार्य ध् डीआईओएस डॉ सन्तोष कुमार राय ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया और विद्यालय को श्सेण्टर ऑफ एक्सीलेन्सश् के रुप में परिवर्तित करने के लिए प्रधानाचार्यो से मन लगाकर कार्य करने के लिए आग्रह किया ।