Home इटावा अन्ना गोवंश को बचाने में कार डिवाइडर से टकराई, वृंदावन से लौट...

अन्ना गोवंश को बचाने में कार डिवाइडर से टकराई, वृंदावन से लौट रहे तीन श्रद्धालु घायल

ETAWA: रविवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़ी जालिम गाँव के सामने एक तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने अचानक सामने आए अन्ना गोवंश को बचाने की कोशिश की, जिससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में घायल हुए सभी युवक  जालौन जनपद के कुठौंद क्षेत्र के निवासी हैं और वृंदावन से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। घायलों की पहचान 40 वर्षीय राघवेन्द्र गुप्ता, 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार और 23 वर्षीय गोपाल गुप्ता के रूप में हुई है। घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।