PRATAPGARH NEWS: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लालगंज कोतवाली प्रांगण में भक्ति संध्या कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुटी दिखी। भजन गायक राजेश शुक्ला व ज्योति सिंह ने भगवान की आराधना से जुड़े भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। वहीं कलाकार प्रमोद व नेहा ने धार्मिक झांकी का मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया। पर्व को लेकर शनिवार की शाम भण्डारे में भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम मंे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय, एसडीएम वाचस्पति सिंह तथा सीओ राजीव द्विवेदी भी शामिल हुये। कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार व संचालन साहित्यकार हरिबहादुर सिंह हर्ष ने किया। सह संयोजन एसएसआई अरूण सिंह, उपनिरीक्षक ज्ञानचन्द्र तिवारी ने किया। इस मौके पर भागवत भूषण विनय शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, राणा सूबेदार सिंह चैहान, पूर्व सभासद बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, पप्पू जायसवाल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अनिल त्रिपाठी महेश, विकास मिश्र, संदीप सिंह, डा. वीरेश सिंह, मनीष मिश्र, सर्वेश मिश्र, साकेत मिश्र आदि रहे।







