Home उत्तर प्रदेश दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, कोहराम

दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, कोहराम

PRATAPGARH NEWS: दुर्घटना में घायल युवक  की इलाज के दौरान मौत हो जाने से रविवार को परिजनों मंे कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के डगरारा निवासी मलखान सिंह (38) शनिवार की शाम पत्नी अंजू सिंह का इलाज कराने बाइक से लालगंज आये थे। घर वापस लौटते समय नेशनल हाईवे के रायबरेली प्रतापगढ़ के नया का पुरवा के समीप पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गये। ट्राम सेन्टर में इलाज के बाद दोनों घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां घायल मलखान सिंह की हालत गम्भीर देख उसे प्रयागराज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह मलखान की मौत हो गयी। मृतक की पत्नी का उपचार जिला अस्पताल में जारी बताया गया है। मौत की सूचना घर पहुंची तब परिजनों में कोहराम मच गया। प्रयागराज मेडिकल कालेज ने मृतक के शव परीक्षण के बाद देर शाम तक शव घर पहुंचने की सम्भावना बतायी गयी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।