सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर हुआ भव्य आयोजन
PRATAPGARH NEWS: नगर सिंह सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां हुयी। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकान्त ओझा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ देश के पूर्व राष्ट्रपति रहे डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रो0 ओझा ने डा. राधाकृष्णन् के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सम्यक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य है। वहीं उन्होंने शिक्षक को राष्ट्र निर्माता की संज्ञा दी। स्वागत भाषण निदेशक डा. संदीप कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. अमित कुमार सिंह व संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता डा. आशुतोष शुक्ल ने शिक्षा आयोग के गठन तथा यूजीसी की स्थापना में डा. राधाकृष्णन् के योगदान को वंदनीय बताया। वहीं कार्यक्रम में आदर्श शिक्षाविद के रूप में प्रो. शिवाकान्त ओझा का सारस्वत सम्मान भी हुआ। इस मौके पर डा. धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, डा. अरविन्द वर्मा, डा. शैलेश सिंह, डा. सीमा सिंह, डा. संध्या त्रिपाठी, डा. शैलेन्द्र त्रिपाठी, डा. रघुनायक आदि रहे।







