सेवा कार्यों में योगदान देने वालों का होगा सम्मान
FATEHPUR NEWS: सामाजिक सेवा और जनकल्याण के लिए कार्यरत संस्था मानवता परिवार द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन 6 सितंबर, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह, पटेल नगर में सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा। समारोह में संस्था के सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। साथ ही समाजहित और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा तथा दिवंगत सदस्यों और समाजसेवियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में समाज कल्याण निदेशक संजीव कुमार सिंह, विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग धीरेंद्र सिंह, सरिस्का टाइगर प्रोजेक्ट के डायरेक्टर संग्राम सिंह, उपायुक्त उद्योग शिवानी सिंह और डिप्टी एसपी फतेहपुर दुर्गेशदीप समेत अन्य अतिथियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। मानवता परिवार के राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु कुमार ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।





