Home उत्तर प्रदेश निर्माणाधीन मकान से टुल्लू मोटर चोरी, मजदूर गिरफ्तार

निर्माणाधीन मकान से टुल्लू मोटर चोरी, मजदूर गिरफ्तार

FATEHPUR NEWS: राधानगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई टुल्लू मोटर बरामद की है। पुलिस के अनुसार, नई बस्ती राधानगर स्थित निर्माणाधीन मकान से 2 सितंबर को टुल्लू मोटर चोरी हुई थी। मामले में मनोज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अमित कुमार पासवान (30) निवासी डुण्डरा पहाड़पुर, थाना गाजीपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।