FATEHPUR NEWS: असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारी मऊ में गुरुवार शाम एक 32 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बिलारी मऊ निवासी जितेन्द्र कुमार (32) पुत्र शिव मंगल ने गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही असोथर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।







