Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय कला उत्सव 2026 का जनपद स्तर का भव्य आयोजन संपन्न हुआ

राष्ट्रीय कला उत्सव 2026 का जनपद स्तर का भव्य आयोजन संपन्न हुआ

PRATAPGARH NEWS: गुरुवार को पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के निर्देशन व सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ आरपी सरोज व प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह के संयोजन में तथा प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ गीता यादव और उप प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ डॉ अनीस के कुशल नेतृत्व में जनपद स्तरीय कला उत्सव 2026 का रंगारंग एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने जोश खरोश के साथ प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ राम मोहन  मीणा आईएएस  रहे.गेस्ट ऑफ़ ऑनर्स में आर पी सरोजस्म सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ आरपी सरोज,प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज चंडी गोविंदपुर प्रतापगढ़ शशांक सिंह,प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ कुलश्रेष्ठ तिवारी,प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय  आना देव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह, समाजसेवी एवं ट्रस्टी अम्मा साहब ट्रस्ट प्रतापगढ़ आनंद मोहन ओझा रहे. सम्मानित निर्णायक मंडल में डॉ दयाराम मौर्य पूर्व प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ लेखक कवि और साहित्यकार प्रतापगढ़, नीरू श्रीवास्तव प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांपा मधुपुर प्रतापगढ़ एवं संगीत विशेषज्ञ
डॉ बच्चा बाबू वर्मा वरिष्ठ प्रवक्ता संगीत गांधी इंटर कॉलेज सांगीपुर प्रतापगढ़,डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव सेवानिवृत वरिष्ठ प्रवक्ता चित्रकला प्रताप बहादुर इंटर कॉलेज सिटी प्रतापगढ़ एवं लेखक,श्रीमती सविता देवी सिंह पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूकवार पट्टी प्रतापगढ़ रहीं. इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन ने कहा कि कला उत्सव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 से प्रारंभ किया गया है lइसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पोषित एवं पल्लवित  करना एवं प्रस्तुत करना है. कला उत्सव राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रमुख अवधारणाओं के अनुरूप है जो समग्र और व्यापक शिक्षा को बढ़ावा देने में इसके महत्व को दर्शाती हैl इसके माध्यम से छात्र एवं छात्राओं को भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विविधता को समझने तथा महसूस करने तथा उसे उत्सव के रूप में मनाने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता है. आज इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की विभिन्न रंगारंग शानदार परिस्थितियों को देखकर बहुत ही अच्छा लगा
हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं
इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया. छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की.कार्यक्रम के संचालक डॉ मोहम्मद अनीस ने बताया कि इस राष्ट्रीय कला उत्सव 2026 में आज की जनपद स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न 12 विधाओं में प्रतियोगिताएं संपन्न हुई है जिसमें से मंडल के लिए श्रेष्ठ प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्तर के छात्र एवं छात्राओं  का चयन किया गया है.लेकिन मंडल में केवल प्रत्येक विद्या में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी और उनकी टीम अपने विद्यालय के गाइड शिक्षकों के साथ प्रतिभाग करेंगे.मंडल स्तर की कला उत्सव की प्रतियोगिता माह अक्टूबर 2026 में प्रयागराज मंडल प्रयागराज में आयोजित की जाएगी, जिसकी सूचना बाद में उपलब्ध कराई जाएगी.
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं.