Home उत्तर प्रदेश करंट की चपेट में आने से कक्षा तीन के छात्र की मौत,...

करंट की चपेट में आने से कक्षा तीन के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

PRATAPGARH NEWS: उदयपुर थाना के पूरे सेवक राम कुम्हीआईमा गांव निवासी मेवाराम कोरी का 9 वर्षीय पुत्र शिवा कोरी गुरुवार सुबह आठ बजे स्कूल के लिए तैयार हो रहा था। इस बीच घर के अंदर फर्राटा पंखा बंद करने के दौरान उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। पंखा भी छात्र के ऊपर गिरने से वह घायल होकर बेहोश हो गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग आ गए। इसके बाद अचेत पड़े शिवा को आनन फानन में निजी वाहन से सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहरराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। घटना की जानकारी होने पर छात्रों और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। रोजी रोटी के लिए परदेश गए पिता मेवाराम व बड़ा भाई भी घर लिए रवाना हो गए। उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।