Home उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सचिवों ने छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर भेजा गौशाला

ग्राम पंचायत सचिवों ने छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर भेजा गौशाला

किसानों को छुट्टा मवेशियों के आतंक से मिली राहत
भूख प्यास से व्याकुल बेजुबान पशुओं को मिला आसरा

BAHRAICH: जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देशों के क्रम में तथा मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र के निर्देशन में तथा
खंड विकास अधिकारी बलहा सुश्री अपर्णा के मार्गदर्शन में छुट्टा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान के लिए ग्राम पंचायत सचिव ने 06 मवेशियों को पकड़वा कर गौशाला पहुंचाया। आपको बताते चलें कि किसानों की फसलों के लिए मुसीबत का सबब बने विकासखंड बलहा के ग्राम पंचायत मंझौव्वा भुलौरा के ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए ग्राम पंचायत सचिव दीक्षा ने 06 मवेशियों को पकड़वाकर गौशाला पहुंचाया। तो वहीं दूसरी ओर ग्राम विकास अधिकारी कुमार आशुतोष व प्रधान प्रतिनिधि सलमान अंसारी ने भी ग्राम पंचायत भटेहटा के नई बस्ती में गौ आश्रय स्थल के पूर्व समय में लगभग 190 मवेशी थे। सचिव व प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा 5 छुट्टा आवारा मवेशियों को पकड़वाकर गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया। मालूम हो कि बलहा विकास खंड के क्षेत्र में,छुटटा मवेशियों के आतंक से किसान बेहाल हो गए थे, दोनों गौ आश्रय केंद्र में मवेशियों के लिए हरा चारा,चूनी चोकर व भूसा पर्याप्त मात्रा मौजूद मिला। इस संबंध मे ग्राम पंचायत सचिवों से पूछा गया कि क्या यह अभियान मात्र एक दिखावा है या कुछ और है। तो पंचायत सचिव कुमार आशुतोष व कुमारी दीक्षा वर्मा ने बताया कि मैं खुद एक किसान की बेटी हूं और किसानों की समस्याओं को बखूबी जानता हूं यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।