सबको मिलकर भाजपा की खामियों को जनता के सामने लाना होगा
PRAYAGRAJ: कांग्रेस पार्टी के गंगा पार जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर पश्चिमी के मेड़वारा में संविधान बचाओ सम्मेलन एवं रैली निकालकर लोगों को संविधान जागरूक किया इस दौरान सह कोऑर्डिनेटर राहुल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक फ्रंटल संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक कांग्रेस पार्टी मजबूत नहीं हो सकेगी हमको आपको फ्रंटल पदाधिकारियों का चुनाव स्वच्छ साफ सुथरी छवि के लोगों का चयन करना होगा। गंगा पार के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि भाजपा देश में सेठ साहूकारों के द्वारा शासन चला रही है जिससे बड़े लोग और बड़े हो रहे हैं वहीं छोटे और गरीब लोग बेबस और मजबूर होकर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं जिससे उनका जीवन जीना दूभर हो गया है भाजपा देश में कानून का राज समाप्त करके गुंडाराज काम करना चाहती है इसके लिए अपना संविधान बनकर देश में आराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस पार्टी किसी कीमत पर देश में संविधान में परिवर्तन नहीं होने देगी।उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर भाजपा की नीतियों की खामियों को जनता के सामने लाना होगा।और उसका विरोध करना होगा।कांग्रेस पार्टी सदैव मजदूर किसानों और गरीबों की पार्टी रही है जो समानता समता के सिद्धांत को सर्वोपरि मानते हुए न्याय के लिए संघर्ष करती है और काम करती है। पूर्व प्रत्याशी तस्लीम उद्दीन ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह ने किया इस अवसर पर सर्वश्री अफ्फान असहर, नफीस अहमद,देवराज उपाध्याय, शिवेंद्र पाण्डेय, विशाल पाठक, अजीतचैधरी, मो.फारूक, मो.सद्दाम, मो.नईम, गोविंद सिंह, कल्लू तिवारी, अर्जुन सिंह, नत्थू लाल, उमाकांती देवी, किशोर कुमार,राजवंती, कलावती देवी, मनोरमा देवी, शिवकली देवी, संजू देवी, मंजू देवी, शिवकुमारी देवी, देशराज कुमार, शैलेश कुमार, राम प्रकाश पटेल, राम आसरे, रंजीत कुमार, शेष कुमार साहू, नंदन कुमार, मुन्ना पेंटर आदि लोग उपस्थित रहे।







