JHANSI NEWS: अतिशय क्षेत्र करगुवांजी में चल रहे 48 दिवसीय 1008 भक्तामर महा मण्डल आराधना विधान के सत्ताईसवें दिन शनिवार को गणिनी आर्यिका 105 विशाश्री माताजी ने मंगल देशना देते हुये कहा कि जिसके पास सम्यक दर्शन नहीं उसका ज्ञान मिथ्या है।सम्यक दर्शन के लक्षण बताते हुए गुरु मां ने कहा कि जिसमें सांसारिक भोगों के प्रति अरुचि है और भगवान की भक्ति के प्रति भाव ही सम्यक दर्शन का लक्षण है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की चमक रत्नों अथवा मणि में होती है जो अंधेरे में भी प्रकाशित होकर अंधकार को दूर भगाने में सक्षम होती है वह चमक कांच के रत्नों में नहीं होती। उन्होंने कहा कि कीमत तो केवल्य ज्ञान की है जो सम्यक दर्शन से ही प्रकट होता है शेष ज्ञान तो मिथ्या ज्ञान है। इससे पूर्व शनिवार के प्रथम पुण्यार्जक अनिल सुनीता जैन,रवि अनीता जैन,संजय कर्नल कुसुम जैन,चक्रेश अनीता जैन,देवेश केडी रुपम जैन, अक्षय अनुपमा,अंकित आयुषी आयुष प्रिया, अनुकृति, अवनी,अहान, क्यान,चार्बिक एवं समस्त श्री शिखर परिवार एवं द्वितीय पुण्यार्जक मंजू जितेंद्र बाबू जैन शामियाना, शुभांगी पूजा जैन गंज बासौदा, पायल जैन बैंक आफ बड़ौदा बरेली, आदविक एवं समस्त फणीस परिवार झांसी ने शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त किया, माताजी को शास्त्र भेंटकर पाद प्रक्षालन किया एवं समस्त धार्मिक क्रियायें सम्पन्न कराते हुए अर्घ समर्पित किये। तदुपरांत पुण्यार्जक परिवारों एवं बुंदेलखंड प्रेस वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शीतल तिवारी का माला एवं पगड़ी पहनाकर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।संचालन दिगम्बर जैन पंचायत के महामंत्री कमल जैन लोकपथ एवं करगुवांजी मंत्री एड.शिरोमणी जैन ने संयुक्त रुप से किया।अंत में राजकुमार जैन बाबा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर सुभाष जैन बिजली वाले,विनोद जैन ठेकेदार, विधि सलाहकार अशोक जैनिथ, निर्माण मंत्री भागचंद जैन,बाहुबलि जैन,यूथप सर्राफ,अक्षत जैन सौरभ जैन संतोष जैन जल निगम संजय जैन, राजेन्द्र चौधरी तालबेहट राजेंद्र जैन बिजना आदि मौजूद रहे।







