JHANSI NEWS: नशामुक्त युवा विकसित भारत जन जागरूकता अभियान के तहत 1 सितंबर को बरुआसागर में 6 किलोमीटर वॉकथॉन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारियां सौंपीं। सीडीओ ने कहा कि अब दौड़ सिर्फ जीतने के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का संदेश देने के लिए होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने का आह्वान किया। दौड़ के दौरान चिकित्सा एवं एंबुलेंस व्यवस्था, साफ-सफाई, गड्ढामुक्त सड़क, पुलिस और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। बैठक में सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी सहित स्वास्थ्य, नगरपालिका, यातायात पुलिस एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।







