Home उत्तर प्रदेश शैलेन्द्र द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर जताया दुख

शैलेन्द्र द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर जताया दुख

PRATAPGARH: लालगंज क्षेत्र के पूरे छेमी अमावां निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुण्डा मार्ग प्रमुख शैलेन्द्र द्विवेदी 50 का गंभीर बीमारी के चलते सोमवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वह इन दिनों लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेण्टर में भर्ती थे। शैलेन्द्र के निधन की जानकारी मिलने पर यहां शोक छा गया। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने स्व0 द्विवेदी के निधन पर दुख जताया है। वहीं कुण्डा जिला कार्यवाह अजय, सह जिला कार्यवाह शिवम पाण्डेय, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्र, डा0 पुरूषोत्तम शुक्ल, मिथलेश जायसवाल, राजकुमार मिश्र, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, राहुल मिश्र, पंकज मिश्र, ज्ञानू तिवारी, राजू तिवारी, मनोज तिवारी, गोविन्द मिश्र, अधिवक्ता संतोष पाण्डेय व सिंटू मिश्र आदि ने भी स्वर्गीय द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।