Home उत्तर प्रदेश कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  गुरुवार को आवाज विकास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव रखने वाले राजीव गांधी दूरदर्शी नेतृत्व और युवा ऊर्जा के प्रतीक थे। शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और आधुनिकता के जिस भारत का सपना उन्होंने देखा था, वही सपना आज की युवा पीढ़ी की शक्ति बने। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि 21वीं सदी के शिल्पी, पंचायती राज सशक्तिकरण के सूत्रधार और सूचना एवं संचार क्रांति के जनक थे। कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे कंचनी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए युवाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में सूचना क्रांति के साथ-साथ नौजवानों को 18 वर्ष की आयु में मत देने का अधिकार दिया था। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, राजेंद्र शुक्ला ‘चुनमुन’, पीसीसी सदस्य रमेश प्रजापति, पप्पू, राजधर दुबे, विनोद तिवारी, गणेश शंकर पांडे, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, संतोष यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, मनीष दुबे, स्वरूप सिंह, आकाश सोनकर, राजेश दुबे, आनंद मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, रामसहाय सिंह, इमरान खान, अमिताभ पांडे, शिबू, अंकित अग्रहरि, राजन निषाद, मानस मोहिले, संतोष उमर, अविनाश मिश्रा, शिवनारायण पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।