Home उत्तर प्रदेश मझवां की जनसमस्याओं को लेकर सपा के पूर्व प्रत्याशी रोहित शुक्ला लल्लू...

मझवां की जनसमस्याओं को लेकर सपा के पूर्व प्रत्याशी रोहित शुक्ला लल्लू ने किया प्रदर्शन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  मझवां विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रोहित शुक्ला लल्लू के नेतृत्व में गुरुवार को घाट पुल पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के अनुपस्थिति पर अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व विनोद कुमार सिंह को को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में आमघाट ओवरब्रिज में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच, ओवरब्रिज पर डिवाइडर एवं स्पीड गार्ड रेलिंग की व्यवस्था, क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का समाधान तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही मां अष्टभुजा देवी मंदिर से चोरी हुए 21 किलोग्राम के घंटे की घटना का शीघ्र खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। रोहित शुक्ला लल्लू ने कहा कि मझवां की जनता की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रशासन जनहित के इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करे। इस दौरान  विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव मुन्नी यादव आकाश यादव गौरी यादव केके दुबे धीरज त्रिपाठी गोलू बिंद जगदीश्वर सिंह धीरज निषाद, छोटू कुशवाहा, रंजीत चौबे, डॉ. कर्मराज, शैलेश उपाध्याय रंजीत फौजी जमुना यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।