Home उत्तर प्रदेश शक्ति विद्यापीठ में वार्षिक उत्सव संपन्न, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

शक्ति विद्यापीठ में वार्षिक उत्सव संपन्न, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  शक्ति विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल मकरी खोह में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं संरक्षण के नगर अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों के उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि सुनील कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि बच्चे आने वाले भारत के भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देना एक पवित्र कार्य है। मैं विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय की प्रबंधक पुष्पा त्रिपाठी, मैनेजिंग डायरेक्टर रजनी सोनी, प्रधानाचार्या अलीशा खान, उप प्रधानाचार्या साधना यादव, रमाशंकर साहू, आनंद कुमार सिंह, सिद्धार्थ त्रिपाठी, निर्देशक सोनू अहमद अंसारी, एजाजुद्दीन अहमद, एहसान अली, अंशु कुमार दुबे, इलियास अंसारी, नगर अध्यक्ष आम आदमी पार्टी मिर्जापुर एवं सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।