SANGRAMGARH NEWS: क्षेत्र के वैष्णो देवी इण्टर कॉलेज गोंदाही कुण्डा प्रतापगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने बड़े ही उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. उक्त तिरंगा यात्रा वैष्णो देवी इण्टर कॉलेज के मुख्य भवन से प्रारम्भ होकर नरई चौराहा, गोंदाही आदि मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण पहुँची. उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पटेल, रमेश यादव, संतोष सिंह, रेनू यादव, अमृत लाल, धीरेन्द्र कुमार, शिव कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, सूरज, वेद आदि स्टाफ उपस्थित रहे.







