Home उत्तर प्रदेश धाता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

धाता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा

FATEHPUR NEWS: हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को धाता ब्लॉक परिसर से भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय के नारों के साथ निकली यात्रा से पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीपिका सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार और धाता मंडल अध्यक्ष भाजपा राम नारायण शुक्ला ने किया। यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर दीप नारायण चौराहा होते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी और वापस ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा में सहायक विकास अधिकारी शिरिष त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी विनोद, सहायक विकास अधिकारी कृषि अरुण कुमार पटेल, सचिव प्रशांत कुमार, लवलेश मिश्रा, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय सरोज, राजेंद्र सिंह, गोविंद कुमार और सुशील सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के धाता ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह की अगुवाई में कस्बे में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख प्रदीपिका सिंह ने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को इसका सम्मान करते हुए इसे घर-घर तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। वहीं खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसमें रवि सिंह, गिरजा शंकर मिश्रा, महेश फौजी, गंगा सिंह, महेश सिंह, जय करन सिंह और नरेश मौर्य समेत बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।