FATEHPUR NEWS: 239 विधानसभा क्षेत्र बिंदकी के सेक्टर चखेड़ी में समाजवादी पार्टी की ओर से मतदाता सूची सुधार अभियान को लेकर सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों को मतदाता सूची उपलब्ध कराते हुए सूची का बारीकी से सत्यापन करने और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए गए। बैठक में जनवरी 2026 में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, एक ही मकान नंबर पर दर्ज कई मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करने, गलत अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने तथा मतदाता सूची में दर्ज नामों में त्रुटि होने पर आवश्यक सुधार कराने का आह्वान किया गया। बैठक में सेक्टर प्रभारी मोहम्मद नवाज, शिव शंकर यादव सहित सभी बूथ प्रभारी मौजूद रहे। इसके अलावा मोहम्मद नवाज, चंद्रशेखर, रहीमुद्दीन, जाबिर अली, परवेज अहमद, मेराज खान, इस्तखार अहमद, मोहम्मद अयान, सैफुद्दीन, महंगी निषाद, चंद्रशेखर बेदी, मनोज सोनकर, मोहम्मद तालिब अली, रामराज, सविता, नूर मोहम्मद, गंगासागर यादव, मंजय निषाद, अमित निषाद, राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। रामेश्वर दयाल गुप्ता, प्रभारी समाजवादी पार्टी, 239 विधानसभा क्षेत्र बिंदकी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर पात्र लोगों के नाम जुड़वाने और सूची में दर्ज त्रुटियों को दूर कराने के लिए सक्रियता से कार्य करना चाहिए।







