Home आस्था शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में समर्पित सहारनपुर पुलिस

शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में समर्पित सहारनपुर पुलिस

SAHARANPUR NEWS: श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सहारनपुर पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सेवा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मंडी क्षेत्रान्तर्गत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें  पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी महोदय सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण द्वारा सहभागिता की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया तथा उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें सुरक्षित एवं मंगलमय कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। सहारनपुर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ सेवा एवं मानवीय संवेदनशीलता को भी प्राथमिकता दी जा रही है। कांवड़ यात्रा मार्गों पर  पुलिस बल द्वारा निरंतर ड्यूटी, यातायात व्यवस्था,  सुरक्षा प्रबंध एवं  कांवड़ियों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।