Home आस्था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

SAHARANPUR NEWS: श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। चौकी चुन्हैटी फाटक तिराहा, चौकी काली नदी एवं चौकी बड़कला का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती एवं ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा की गई। कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये गये। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया।