Home उत्तर प्रदेश ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 हजार का मोबाइल बरामद

JHANSI NEWS: राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) झांसी ने ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई ह. पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी ने रेलवे स्टेशन झांसी के भोपाल एंड की ओर काठ के पुल के ढलान पर रेलवे इंस्टीट्यूट की तरफ बहद थाना जीआरपी झांसी से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय रायकरवार पुत्र परमानन्द रायकरवार, निवासी गंजबासौदा, थाना कोतवाली सिटी, जिला विदिशा (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत थाना जीआरपी झांसी में अभियोग पंजीकृत किया है। बरामद मोबाइल टेक्नो स्पार्क गो कंपनी का रंग नेवी ब्लू बताया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चलती ट्रेनों एवं स्टेशनों से यात्रियों के मोबाइल फोन आदि चोरी करता था। जीआरपी टीम द्वारा लगातार की जा रही निगरानी एवं चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोचने में सफलता मिली। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र चौहान तथा कांस्टेबल प्रद्युम्न तिवारी, थाना जीआरपी झांसी शामिल रहे।