Home उत्तर प्रदेश पति पर मारपीट का आरोप, दी तहरीर

पति पर मारपीट का आरोप, दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS: महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के मुल्तानीपुर गांव की संगीता ने शुक्रवार को पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती गुरूवार की रात उसके पति ने पड़ोस के एक व्यक्ति के साथ मिलकर कमरे में बंद कर उसे जमकर मारापीटा। आरोपियो ने अगले दिन शुक्रवार को भी उसकी पिटाई की। सूचना पर डॉयल एक सौ बारह पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।