SANGRAMGARH NEWS: विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छोटी बीजू मऊ में बुधवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जागरूक करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नीम, आम, अमरूद, कटहल, बरगद सहित लगभग 30 पौधे लगाए गए। साथ ही विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय परिवार ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से समाजसेवी राज नारायण यादव श्री शशिभूषण पांडेय, श्री संतोष कुमार, श्री अरुण कुमार गुप्ता तथा अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।







