सच्चा बाबा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्रीराम कथा की पूर्णाहुति, संतों ने भण्डारे में ग्रहण किया प्रसाद
PRAYAGRAJ NEWS: संत संघ श्री सच्चा बाबा आश्रम, अरैल, नैनी, प्रयागराज में चल रहे भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव में आज मंगलवार आश्रम परिसर में भक्ति एवं अध्यात्म का आलौकिक माहौल रहा। आश्रम के महन्त एवं संरक्षक स्वामी डॉ. चन्द्रदेव जी महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व जीवन से अज्ञान का अंधकार मिटाने, गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और महर्षि वेदव्यास जी के सम्मान में आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन को श्व्यास पूर्णिमाश् भी कहते हैं क्योंकि इसी दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि संसार में माता – पिता के बाद गुरू ही ऐसा है जो अपने बच्चों (शिष्यों) के कल्याण, उत्थान और उन्नति के लिए सदैव सोचता और करता है। आश्रम के महन्त एवं संरक्षक स्वामी डॉ. चन्द्रदेव जी महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर बुधवार को पूज्यपाद गुरुदेव भगवान का विशिष्ट षोडशोपचार पूजन, महाप्रसाद भण्डारा तथा सायं 7रू30 बजे से मुंबई के प्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है। श्रीराम कथा की पूर्णाहुति के उपरांत आज दोपहर से संत – महात्माओं के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन आश्रम परिसर में किया गया। इस अवसर पर श्री तुलसीदास जी का बड़ा स्थान दारागंज एवं निर्मल अखाड़ा, उदासीन अखाड़ा, भारत सेवा आश्रम, रामकृष्ण मठ, फलाहारी आश्रम से आए साधु – संतों, श्री महंत, महामंडलेश्वर , खड़ दर्शन, उदासीन, वैरागी और संन्यासी महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने बड़े ही भाव एवं श्रद्धा के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया।







