दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
KUSHINAGAR NEWS: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कसया श्री अजय कुमार सिंह द्वारा थाना को0 हाटा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेख , मालखाना, थाना समाधान रजिस्टर,तहसील दिवस रजिस्टर,महिला उत्पीड़न रजिस्टर,नियुक्ति/ड्यूटी रजिस्टर व जनशिकायत रजिस्टर, मिशन शक्ति केंद्र रजिस्टर का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किया गया। तदोपरांत थाना परिसऱ, भोजनालय का भ्रमण कर साफ-सफाई उच्च कोटि का रखने हेतु निर्देश दिया गया। सी0सी0टी0एन0एस0 पर कार्यरत पुलिस कर्मियों से सी0सी0टी0एन0एस0 तथा आई0जी0आर0एस0 प्रकरणों पर किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। उपनिरीक्षकों व आरक्षियों से शस्त्र खुलवाए और बन्द करवाए गए। इसके अतिरिक्त बीट पुलिस अधिकारियों की बीट बुक का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये तथा निरीक्षण के अन्त में पुलिसकर्मियों के समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।








