Home उत्तर प्रदेश सुरक्षाकर्मियों की मदद से खोया हुआ अधिवक्ता का मोबाइल फ़ोन ढूंड निकाला

सुरक्षाकर्मियों की मदद से खोया हुआ अधिवक्ता का मोबाइल फ़ोन ढूंड निकाला

PRAYAGRAJ NEWS: गुरूवार को चंद्र शेखर आजाद पार्क कम्पनीबाग़ मे अधिवक्ता दिनेश चंद्र अग्रवाल का मोबाइल फ़ोन गार्डन मे टहेलते वक़्त गिर गया। अधिवक्ता नैनीताल हल्द्वाई उत्तराखंड के रहने वाले है दिनेश वर्तमान प्रयागराज मे जनपद न्यायालय मे प्रैक्टिस करते है। गुरुवार को अपने घर से टहलने के लिए गार्डन आये थे वही उनका मोबाइल फ़ोन गिर गया जिसकी क़ीमत लगभग सत्तार हज़ार रूपए बताई जा रही है। वह जब घर पहुँचे तो मोबाइल फ़ोन नहीं मिला काफ़ी परेशान हो गए। फिर वह गार्डन पहुंचे तो, उन्होंने वहा पर मौजूद सुरक्षा मे तैनात सुरक्षाकर्मियों से मदद ली गेट पर मौजूद धीरेन्द्र सिंह,वकील सिंह ने तत्काल सम्बंधित चौकी मे सूचना दी चौकी प्रभारी बल्ली यादव ने त्वरित संज्ञान लेते ही हमराही राधिका को फ़ोन ढूंड़ने मे लगा दिया गार्डन के चारो ओर काफ़ी खोज बीन के बाद सबके सहयोग से आखिर मोबाइल ढूंड़ने मे सफल हो गए। गार्डन के गेट नम्बर एक पर ट्रैक के पास मिला मोबाइल फ़ोन मिलते ही अधिवक्ता के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे।