Home उत्तर प्रदेश NEET में सफल आरिफ अली के घर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री डॉ. पी.के....

NEET में सफल आरिफ अली के घर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री डॉ. पी.के. राय, दी शुभकामनाएं

KUSHINAGAR NEWS: जनपद के तरयासुजान क्षेत्र के खलवा टोला निवासी करामत अली के पुत्र आरिफ अली द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता प्राप्त करने पर पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता डॉ. पी.के. राय उनके आवास पहुंचे। उन्होंने आरिफ अली का पहले मुंह मीठा कराया और बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि को परिवार एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। डॉ. पी.के. राय ने कहा कि आरिफ अली की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हरसंभव प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि वे आगे चलकर समाज और देश की सेवा कर सकें। इस दौरान डॉ. राय ने आरिफ अली के पिता करामत अली एवं परिवार के अन्य सदस्यों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सहयोग और संस्कार बच्चों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। परिवार ने पूर्व राज्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका घर पहुंचकर बेटे का उत्साहवर्धन करना पूरे परिवार के लिए सम्मान और गर्व की बात है।