Home उत्तर प्रदेश मताधिकार का प्रयोग कर विद्यार्थियों ने चुने अपने प्रतिनिधि

मताधिकार का प्रयोग कर विद्यार्थियों ने चुने अपने प्रतिनिधि

जेटी की प्रधानाचार्या डाली बैनर्जी की सराहनीय पहल
प्रातःकाल एक्सप्रेस
PRAYAGRAJ NEWS: जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल बालसन चौराहा में शनिवार को छात्र परिषद का गठन हुआ। विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने प्रतिनिधि का चुनाव किया। इस प्रक्रिया के जरिए उन्होंने विधायिका के गठन के बिंदुओं को भी समझा। प्रधानाचार्य डाली बैनर्जी की पहल पर यह आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डाली बैनर्जी ने बताया कि प्रातः 9.30 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन व पर्यवेक्षण के लिए कुलभास्कर पीजी कालेज के प्रो. पवन कुमार पचौरी मौजूद रहे। ‘हेड ब्वाय, हेड गर्ल, एसोसिएट हेड ब्वाय, एसोसिएट हेड गर्ल, हेड प्रिफेक्ट, स्पोर्ट्स कैप्टन’ के लिए हुए चुनाव में नेतृत्व की आवश्यकता व महत्व, मतदान के नियमों एवं गोपनीय मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा गया फिर मतगणना भी की गई। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इसमें प्रतिभागिता की।