Home उत्तर प्रदेश जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की समीक्षा बैठक शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी की पावन धरती पर आयोजित की गई। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह “शिवाजी” एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। युवा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह “शिवाजी” ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करें। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश नेता अनुज ऊमर वैश्य ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजू मिश्र ने की। संचालन करते हुए अनुज ऊमर वैश्य ने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। पार्टी का उद्देश्य जनसेवा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। जिला अध्यक्ष संजू मिश्र ने कहा कि पार्टी का संगठन पहले की अपेक्षा दोगुनी गति से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम आने वाले चुनाव में अवश्य दिखाई देगा और विपक्ष को जनता करारा जवाब देगी। मझवा विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। वहीं नगर विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का जो भी निर्देश होगा, उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा। बैठक में जिला महासचिव विमल सिंह, जिला महासचिव आशीष शुक्ला, युवा उपाध्यक्ष कुबेर बिंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष टंडन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमाल अहमद ‘जोजो’, नगर अध्यक्ष सतीश चंद्र जायसवाल, शुभम शुक्ला, आलोक शुक्ला, विपुल शुक्ला, आलोक जाटव, राधे मिश्रा, राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।