Home उत्तर प्रदेश डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु बैठक संपन्न

डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु बैठक संपन्न

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शनिवार को जिला मुख्यालय जिलाधिकारी सभागार कक्ष में प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र दयाशंकर द्वारा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के अध्यक्षता में, मुख्य विकास अधिकारी बिकाश कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारीयों उद्योग एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों  के साथ उद्योग बन्धु एवं व्यापार बन्धु की मासिक बैठक आयोजित है। बैठक में जनपद के उद्यमीयों व्यापारीयों की समस्याओं से सम्बंधित प्रस्तुत ऐजेन्डा पर गहन विचार विमर्श के पश्चात जिलाधिकारी के द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई एवं समाधान का निर्देश दिया गया।उक्त बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिर्जापुर से वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष /नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी, प्रांतीय मंत्री अजय उपाध्याय जिला अध्यक्ष/ सराफा मंत्री शिव मुंद्रा, वरिष्ठ जिला महामंत्री/ पेट्रोलियम अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी, मिर्जापुर दरी कारपेट के अध्यक्ष उद्यमी आशीष बुधिया , नगर युवा अध्यक्ष अमन दुबे, राजीव शुक्ला, नारायण अग्रवाल, उद्यमी अंकुर जायसवाल आदि व्यापारी उद्यमी उपस्थित रहे।