Home उत्तर प्रदेश ऑपरेशन सवेरा: थाना देवबन्द पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले...

ऑपरेशन सवेरा: थाना देवबन्द पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक, 1 देशी तमन्चा, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 अवैध छूरी व तीन मोबाइल फोन बरामद
SAHARANPUR NEWS: पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के  अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कपिले देव के कुशल नेतृत्व में  मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान 03 शातिर नशा तस्कर अभियुक्तगण 1. बादल पुत्र ब्रजपाल निवासी गाँव सलौनी पीर माजरा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, 2. गौरव पुत्र कर्म सिह निवासी गाँव सलौनी पीर माजरा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर व 3. कार्तिक पुत्र रजनीश निवासी मौहल्ला चापरान कस्बा व थाना देवबन्द जिला सहारनपुर को मकबरा चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक, 01 देशी तमन्चा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अवैध छुरी  व 03 मोबाइल फोन बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0- 0523/2026 धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट व 8/21 NDPS ACT में पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय पेश किया जा रहा है ।