PRATAPGARH NEWS: विकासखंड लक्ष्मणपुर अंतर्गत इटौरी पूरे मकन निवासी शिक्षक शशिप्रकाश मिश्र की सुपुत्री डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने पीएचडी उपाधि हासिल कर घर परिवार व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शिक्षाविद स्व. रामकिशोर मिश्र की पौत्री डॉ. प्रतिभा को मिली सफलता पर गुरुवार को शिक्षक ज्ञानप्रकाश मिश्र के संयोजन में सगरा सुंदरपुर में हुई बैठक में लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की। डॉ. प्रतिभा ने यह उपाधि इविंग क्रिश्चियन कॉलेज प्रयागराज के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में लैमियासी परिवार के कतिपय औषधीय पौधों की भेषजगुण विज्ञानी गतिविधि एवं एंटीऑक्सीडेंट गुणों का मूल्यांकन तथा स्तन कैंसर कोशिकाओं पर इसके मुख्य प्रभाव विषय पर शोध पर हासिल की। पीएचडी उपाधि मिलने पर अनिलप्रकाश मिश्र, संतोष मिश्र, उमाशंकर मिश्र, कुलदीप तिवारी, प्रमोद मिश्र, विनोद मिश्र, राजेंद्र मिश्र, नागेश, चंदन आदि ने खुशी साझा की है।







