केक काटकर मिठाइयां बांटी गईं, समर्थकों ने दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की
SANGRAM GARH NEWS: स्थानीय विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ परिसर में विपक्ष के उपनेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन मंगलवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता तथा ब्लॉक कर्मी एकत्र हुए। सभी ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और प्रमोद तिवारी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व को जनहित के प्रति समर्पित बताया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा शर्मा, सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, विजय शंकर मणि बीडीओ । भुवनेश्वर शुक्ला दिलीप कुमार पांडे सुबीन सागर, लाभराम सोनकर, सोनू तिवारी, आलोक कुमार, हरिहर प्रसाद, ग्राम प्रधान रूपनाथ पटेल, प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार, उमेश कुमार, एमडी सरोज, विकास यादव सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, पंचायत मित्र, कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने केक काटकर मिठाइयां वितरित कीं और प्रमोद तिवारी के उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।







