Home उत्तर प्रदेश विधायक प्रतिनिधि ने की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा, समस्याओं के त्वरित समाधान...

विधायक प्रतिनिधि ने की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

PRATAPGARH NEWS:  कुंडा एवं बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को अधिक सुदृढ़ एवं जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कुंडा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने अधीक्षण अभियंताल की उपस्थिति में क्षेत्र के सभी उपखंड अधिकारियों एवं अवर अभियंताओं के साथ विद्युत व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लंबित विद्युत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि आम जनता को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सके। बैठक के दौरान उन्होंने कुंडा विधानसभा क्षेत्र के कुंडा एवं बिहार विकासखंड की 66 ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरण कार्यों को गति देने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये विधायक निधि से उपलब्ध कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत अधोसंरचना को और मजबूत किया जाएगा तथा लोगों को बेहतर बिजली सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सभी विकास कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को विद्युत संबंधी समस्याओं से जल्द राहत मिल सके।