PRATAPGARH NEWS: पौराणिक स्थली अजगरा में महोत्सव को लेकर हो रही तैयारियों का सोमवार को जिले के सीडीओ ने औचक जायजा लिया। सीडीओ राम मोहन मीणा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर प्राचीन सरोवर की साफ सफाई तथा सडक मरम्मतीकरण, पेजयल व सांस्कृतिक मंच आदि के दुरूस्त कराए जाने के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होने यहां हुई तैयारी बैठक में लालगंज एसडीएम वाचस्पति सिंह को सभी तैयारियों को समय से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। इस बीच मेला स्थल के समीप स्थित प्राथमिक विद्यालय डिहवा के प्रधानाध्यपक को सीडीओ ने वहां तलब किया। प्रधानाध्यापक को जींस में देखकर सीडीओ नाराज हो उठे। उन्होने प्रधानाध्यपक को फटकार लगाते हुए भविश्य में शिक्षक वेष में विद्यालय में रहने की हिदायत दी। इस मौके पर परियोजना निदेशक दयाराम, निर्झर प्रतापगढ़ी आदि मौजूद रहे।







