PRATAPGARH NEWS: थाना क्षेत्र के ग्राम भितरी अशोग निवासी नीरज सरोज पुत्र राकेश सरोज का घर के बाहर चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना 12 जुलाई 2026 की रात करीब 2:50 बजे की बताई गई है। पीड़ित नीरज सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह घर के बाहर सो रहे थे और उनका मोबाइल चार्जिंग पर लगा था। सुबह जागने पर मोबाइल गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिला, जिसके बाद 13 जुलाई को संग्रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विवेक कुमार को सौंपी गई है। पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए जांच में जुटी हुई है।







