Home उत्तर प्रदेश घर में घुसकर लाखों की नकदी व जेवरात उड़ा ले गये चोर

घर में घुसकर लाखों की नकदी व जेवरात उड़ा ले गये चोर

PRATAPGARH NEWS: घर मे घुसकर अज्ञात चोर लाखों की नकदी व जेवरात उड़ा ले गये। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के तारापुर बाजार निवासी विश्राम पाल पुत्र राम दुलारे पाल के घर में बीती सोमवार की रात अज्ञात चोर घुस आये। पीड़ित का आरोप है कि चोर घर में रखे बक्से का ताला तोडकर उसमें रखी करीब एक लाख की नकदी व करीब पांच लाख के सोने चांदी के जेवरात उड़ा ले गये। मंगलवार की सुबह घर मंे चोरी की घटना की जानकारी होने पर परिजन आवाक रह गये। पीडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है, अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।