PRATAPGARH NEWS: समाजसेवी एवं जिला युवा काँग्रेंस के पूर्व अध्यक्ष स्व० सतीश शुक्ल की इक्कीसवीं पुण्य तिथि शुक्रवार की शाम समारोहपूर्वक मनायी गई। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने स्व० सतीश शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयोजक डा० नीरज शुक्ल ने स्व० शुक्ल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान ट्रामा सेण्टर में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को फल भी बांटा गया। स्व० सतीश के पुत्र अंकुर शुक्ल ने आभार प्रदर्शन किया। सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि स्व० सतीश ने युवाओं के अधिकारों की सदैव संघर्षशील आवाज बुलंद की। संचालन शंभूनाथ तिवारी ने किया। इस मौके पर डिफेंस टाइगर्स के सचिव मनीष मिश्र, मुन्ना शुक्ल, अशोक मौर्य, सुनील शुक्ल, कुलदीप पाण्डेय, दिलीप शुक्ल, जौवाद खान, राहुल पाल आदि रहे।







