Home उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद 10 जुलाई को जौनपुर में करेंगे...

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद 10 जुलाई को जौनपुर में करेंगे बूथ सम्मेलन को संबोधित

JAUNPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद 10 जुलाई को सुबह 11 बजे प्रेक्षागृह सभागार, जौनपुर में आयोजित बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में जिले भर के पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। विधायक रमेश सिंह ने कहा, “डॉ. संजय कुमार निषाद का जौनपुर आगमन संगठन के लिए प्रेरणादायी अवसर है। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।” उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम में सहभागिता के कारण 10 जुलाई को आयोजित होने वाला उनका नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगा। इस असुविधा के लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों से खेद व्यक्त करते हुए कहा कि जनता दर्शन आगामी निर्धारित तिथि पर पूर्ववत आयोजित किया जाएगा। अंत में विधायक ने जौनपुर आगमन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का स्वागत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की।