JHANSI NEWS: कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में में बुंदेलखण्ड के जनप्रिय नेता व समाजसेवी बाबूअयोध्या प्रसाद पूर्व विधायक की 124 वीं जयंती पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य , डा. सुनील तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य एवं अमीर चंद आर्य की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तदोपरांत विचार गोष्ठी हुई। जिसे संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बाबू अयोध्या प्रसाद बुंदेलखण्ड के बुनकर( कोरी) समाज के सर्वमान्य नेता रहें। उन्होने बुनकर समाज को शिक्षित और स्वावलंबी बनाने के लिए अनुसूचित जाति मे शामिल कराकर आरक्षण का लाभ दिलाया। साथ -साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण किया। आज उन्हीं के संघर्ष से प्रेरणा लेकर संविधान की रक्षा करने का संकल्प दोहराया गया। इस मौके पर हरिओम श्रीवास, अशोक कंसौरिया, जीतू राजा श्रीवास , उमाचरण वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, अनिल रिछारिया, मनोज तिवारी, संकल्प अग्रवाल, मुकेश साहू, सूरज प्रकाश राय , नीरज सेन, दयाल दास आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार शीलू ने किया।







