PRAYAGRAJ NEWS: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अशोकनगर शाखा ने अपने ग्राहक को ₹2,00,000 का दुर्घटना बीमा क्लेम जारी किया है. क्लेम का चेक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख शशिकांत प्रसाद ने मृतक राहुल कुमार की माता को घरवालों एवं शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया है. बैंक के खाताधारक राहुल कुमार की बीते साल सितंबर में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के पश्चात शाखा में मृत्यु दावा राशि और खाता बंद कराने के लिये मृतक के घरवालों ने जब शाखा के अधिकारी से संपर्क किया तो शाखा के अधिकारी शिवम चौरसिया ने मृतक के घरवालों को बचत खाते में डेबिट कार्ड के साथ मिलने वाले दो लाख रुपये के बीमा के बारे में जागरुक किया और इस बारे में बैंक के उच्च कार्यालय एवं एनपीसीआई से लगातार पत्राचार कर मृतक की माता को दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा दिलवाया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख शशिकांत प्रसाद ने कहा कि यूनियन बैंक हमेशा अपने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है।







