Home उत्तर प्रदेश दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, शिकायत के दूसरे दिन...

दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, शिकायत के दूसरे दिन भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर

SANGRAM GARH : स्थानीय  थाना क्षेत्र के भवदासपुर गांव की निवासी गीता देवी पत्नी अनिल कुमार यादव ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद घटना के दूसरे दिन तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिससे वह न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। पीड़िता के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे विपक्षी पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि जाते-जाते हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद गीता देवी ने संग्रामगढ़ थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दिए 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिससे उसके परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। वहीं, पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।